top of page
Search

Maha Shivratri Puja 2025 Date, Puja Vidhi: महाशिवरात्रि की पूजा सामग्री लिस्ट कर लें तैयार, जानिए कौ

Updated: Oct 19, 2025

Shiva Lingam with visible text and floral decorations, Guru Purnima 2025, PANDITJIPUNE.

https://wix.to/QcYEHjSMaha Shivratri 2025 Date in India, Puja Vidhi, Muhurat: पंचांग अनुसार महाशिवरात्रि का दिन बेहद ही खास होता है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। वैसे तो हर महीने शिवरात्रि आती है लेकिन फाल्गुन मास की चतुर्दशी को आने वाली महाशिवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। महाशिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन की रात का पर्व है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन व्रत पूजन करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।


महाशिवरात्रि पूजा सामग्री: इस बार महाशिवरात्रि का पावन पर्व 26 के दिन और 27 की रात्रि को मनाया जायेगा। इस पावन पर्व पर शिव के साथ माता पार्वती की पूजा भी की जाती है। शिवरात्रि के दिन रात में पूजा करना सबसे फलदायी माना गया है। इस दिन भगवान शिव की पूजा विशेष सामग्रियों के साथ की जाती है। पूजा जैसे पुष्प, बिल्वपत्र, भाँग, धतूरा, बेर, जौ की बालें, आम्र मंजरी, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, गन्ने का रस, दही, देशी घी, शहद, गंगा जल, साफ जल, कपूर, धूप, दीपक, रूई, चंदन, पंच फल, पंच मेवा, पंच रस, गंध रोली, इत्र, मौली जनेऊ, शिव और माँ पार्वती की श्रृंगार की सामग्री, वस्त्राभूषण, रत्न, पंच मिष्ठान्न, दक्षिणा, पूजा के बर्तन, कुशासन आदि।

पूजा मुहूर्त: महाशिवरात्रि 27 फरवरी की रात्रि बुधवार को है।


 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

©2026 

bottom of page
https://manage.wix.com/catalog-feed/v1/feed.tsv?marketplace=google&version=1&token=L6pyf%2F%2BCAsNOB5TcfltUWwm29a2SdYssSfYd%2BVC1LUyXMYQdHORi5DDXy48%2BwmbI&productsOnly=false